Saturday, March 21, 2026

गुमला के पास हुआ जबरदस्त सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, दुर्घटनाग्रस्त कार कोरबा की

गुमला .एक और मतगणना को लेकर लोगों की उत्सुकता थी । वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के गुमला में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ । इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे सहित तीन की हालत गंभीर बनी हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में कार क्रमांक सीजी 12 बी 63865 की टक्कर बस से हो गई। हादसे में कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, मृतको और मृतकों की पहचान की कोशिश में लगी हुई है।