दिल्ली: कोरबा लोकसभ्य से दोबारा सांसद चुनी गई ज्योत्सना महंत ने अपार प्रेम और मतदान के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्ट पर लिखा कि, मैं अपनी लोकसभा क्षेत्र के सभी चारों ज़िले एवं आठों विधानसभा की जानता की आभारी हूँ। मेरे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जिन्होंने ख़ुद सांसद बन कर विषम परिस्थितियों में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए इस चुनाव को सफल बनाया और विजय प्राप्त की। मैं सभी कार्यकर्ताओं को ये जीत समर्पित करती हूँ। मुझे दुबारा सेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद ।









