Monday, April 27, 2026

 दर्जन भर गांवों में हाथी उत्पात का अलर्ट

Mahasamund: दर्जन भर गांवों में हाथी उत्पात का अलर्टमहासमुंद: एक दंतैल हाथी Elephant तरजुन्गा से सरकड़ा गांव Sarkada Village की ओर बढ़ रहा है. जिससे लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है. हाथी के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश से वन विभाग अलर्ट मोड पर है और 12 से अधिक गांव में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. हाथी की गतिविधियों के बारे में जानकारी के अनुसार, महासमुंद से गरियाबंद जिले में एक दंतैल हाथी प्रवेश कर रहा है. हाथी सूखा नदी क्रास कर गनियारी डैम की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसको देखते हुए वन विभाग ने दर्जन भर गांव में अलर्ट जारी किया है. वन विभाग द्वारा गांवों में माइक के जरिये अलर्ट जारी किया जा रहा है और लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है.