Thursday, July 30, 2026

प्रदेश में अचानक बढ़े एड्स के मामले..! रिपोर्ट में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

HIV positive cases increased in 10 districts of MPभोपाल। : देश विदेश में एड्स को लेकर कई जागरूक अभियान चलाए जाते हैं। इतना ही नहीं सरकार भी एड्स के मामलों को रोकने के लिए कई कदम उठाती है। वहीं मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र के हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं जहां एचआईवी पीड़ितों की संख्या में वृद्धि होती ही जा रही है। सबसे ज्यादा विंध्य में सतना जिले में एचआईवी संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ी है। रीवा संभाग के ग्रामीण अंचल के ज्यादातर युवा मुंबई, सूरत, गुजरात सहित बड़े शहरों में काम के लिए जाते हैं।बता दें कि मध्यप्रदेश के 10 जिलों एचआईवी संक्रमित मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जो स्वास्थ्य विभाग के लिए हैरान कर देने वाले हैं। वहीं रीवा, सतना जिलों में रोगियों का आंकड़ा बढ़ा है। दोनों जिलों के शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में एचआईवी के मामले ज्यादा देखे गए हैं। ज्यादातर युवा मुंबई, सूरत, गुजरात सहित बड़े शहरों में काम के लिए जाते हैं। एचआईवी पीड़ितों की बढ़ती संख्या चिंताजनक बताई जा रही है।एड्स के ज्यादातर मरीज ऐसे ही परिवार में मिले हैं। प्रदेश के 10 जिलों में एचआइवी संक्रमण में अचानक वृद्धि सामने आई है। सतना में तो एचआइवी पीड़ितों में भयानक उछाल आया है। यहां एक साल में 98 फीसदी मरीज बढ़ गए है। यह खुलासा राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल को जिलों से भेजे आंकड़ों से हुआ है।