Wednesday, July 29, 2026

40 वर्षीय विधवा महिला का 26 के युवक से अफेयर:शादी से इनकार किया तो लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक विधवा महिला का पड़ोसी युवक से अफेयर हो गया। महिला ने जब युवक से शादी कर अपने साथ रखने की बात कही, तो युवक ने इनकार कर दिया। इससे आहत महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्रामुड़ा में रहने वाले युवक विजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।

साल भर पहले शुरू हुआ अफेयर

बताया जा रहा है कि महिला के पति की मृत्यु करीब 5 से 6 साल पहले हुई थी। महिला का पड़ोसी विजय से लगभग एक साल पहले अफेयर शुरू हुआ। महिला के घर युवक का आना-जाना लगा रहता था। महिला की उम्र करीब 40 साल और युवक का 26 साल उम्र बताई जा रही है।

गांव में बैठक भी हुई

पुलिस ने बताया कि महिला कई बार युवक को शादी करके अपने साथ रखने के लिए कहा था। इसे लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। दोनों को समझाया गया, लेकिन इसके बाद भी अफेयर जारी रहा। महिला पड़ोसी युवक के घर रहने के लिए भी चली गई, लेकिन बाद में विजय खड़िया ने उसे वापस भेज दिया। जिसके बाद विधवा महिला ने फांसी लगा ली।

युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस संबंध में जूट मिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि विधवा महिला का पड़ोसी युवक के साथ संबंध था। इसके बाद युवक ने महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया। महिला ने फांसी लगा ली। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।