Monday, April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में सवा लाख लोगों को कुत्तों ने काटा:1 साल में 3 जानें गईं; जानिए डॉग बाइट पर क्या है कानूनी कार्रवाई

रायपुर.छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 1 लाख 19 हजार 928 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इनमें से 3 लोगों की जान भी गई है। बढ़ते डॉग बाइट की घटनाओं पर मानव अधिकार आयोग ने खुद संज्ञान लिया है। रायपुर नगर निगम समेत सभी जिलों के नगरीय निकाय को आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की 15 दिनों में जानकारी मांगी है।

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक ने बताया कि, पूरे देश में कुत्तों के काटने से 286 मौतें हुई हैं। इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के काटने की घटना मानव जीवन के लिए संकट और भयावह स्थिति को बताता है। यह एक महामारी के रूप में है।

तस्वीरों में देखिए कुछ बड़ी घटनाएं

13 जुलाई को रायपुर में 2 पिटबुल डॉग ने एक डिलीवरी बॉय पर अटैक किया था।
13 जुलाई को रायपुर में 2 पिटबुल डॉग ने एक डिलीवरी बॉय पर अटैक किया था।
नवंबर 2023 में रायपुर के रामनगर इलाके में कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची को नोंच दिया था।
नवंबर 2023 में रायपुर के रामनगर इलाके में कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची को नोंच दिया था।
बच्ची को नोंचने की घटना के 5 दिन बाद ही कटोरा तालाब में भी कुत्तों ने एक डॉक्टर को काटा था।
बच्ची को नोंचने की घटना के 5 दिन बाद ही कटोरा तालाब में भी कुत्तों ने एक डॉक्टर को काटा था।

रायपुर में सबसे अधिक कुत्ते काटने की घटना

मानव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक रायपुर में 15 हजार 953 डॉग बाइट की घटनाएं हुई हैं। वहीं कोरबा में 1, बलौदाबाजार में 1 और राजनांदगांव में 1 मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक कहा कि, यह बेहत घातक है। कई जगह तड़के सुबह या देर रात में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। कुत्तों के काटने से मानव अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं।