
कोरबा: लॉक डाउन में चल रहे जुआ फड़ पर शिकायत के बाद भी जब पुलिस कार्रवाई करने गंभीरता नही दिखाई तो ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए जुआरियो को खदेड़ने पहुंच गए। सोशल मीडिया में चल वीडियो पर गौर करे तो शहर के कई नामचीन लोग बेनकाब हो रहे है। इसके बाद भी जुआरियो को खदेड़ने की बात को पुलिस मानने से इंकार कर रही है।
उरगा थाना के अंतर्गत आने वाले राम भांठा सज रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने जब कार्यवाही के लिए सक्रियता नहीं दिखाई तो, ग्रामीणों ने तुमान रामभाटा की महिला सरपंच के नेतृत्व में मोर्चा संभाला. जहां एक और महिला सरपंच ने पत्र लिखकर जंगलों में चल रहे इस काले कारोबार की शिकायत जिला कलेक्टर से की है, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में डंडे लेकर महिला सरपंच के नेतृत्व में तुमान रामभाटा के जंगल में चल रहे जुए के फड़ में धावा बोल दिया. जहां ग्रामीणों और जुआ खिलाने वाले काले कारोबार के सफेदपोश सरगना के बीच विवाद भी हुआ. लेकिन हाथों में डंडों से लैस आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ लहजे में कोरोना संक्रमण से गांव की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर तुमान और रामभाटा के जंगलों में जुए के इस काले कारोबार को नहीं चलने देने की बात कही। इस संबंध में उरगा थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि जुआरियो को खदेड़ने की जानकारी नही है । उरगा पुलिस जुआरियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है।











