छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।









