Friday, April 24, 2026

पिता को शराब लाने भेजा और घर से 6 माह के बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार

दंतेवाड़ा. छह माह के बच्चे के अपहरण मामले को 24 घंटे बीतने को है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. छह माह के बालक के अपहरण से पूरा गांव डरा सहमा हुआ है.मामला रविवार शाम 4 बजे का है. दंतेवाड़ा जिले के पोदुम गांव में दो बाइक सवार आए और 6 माह के बच्चे को लेकर भाग गए. शाम को ही पीड़ित परिवार और गांव वालों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी ने तत्काल एक टीम को रविवार शाम को ही घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया था. फिलहाल बच्चे का अपहरण करने वालों का अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के उच्च पुलिस अधिकारी भी अपहरण कर्ताओं की सुराग जुटाने में लग गए हैं.