Friday, October 2, 2026

बड़ी खबर: नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने गाय को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर। बलरामपुर जिले में खेत में चल रही गाय को गोली मारने की घटना सामने आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी परम मिंज को गिरफ्तार कर लिया है, जो बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सुंदरमणि मिंज का पति है. पुलिस के अनुसार, आदतन अपराधी आरोपी परम मिंज ने गाय को चार-पांच राउंड एयर गन से गोली मारी है. गोली लगने से घायल गाय को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है.