Friday, October 2, 2026

*कोरबा: लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार की कार को डीजल टैंकर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे*

कोरबा जिले के प्रमुख कारोबारी और लायंस क्लब के NTPC अध्यक्ष मनोज कुमार एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। आज सुबह जब वे रिज्दी के पास स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी CSEB चौक के पास एक डीजल टैंकर चालक की लापरवाही के चलते उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज कुमार को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद मनोज कुमार के कई इष्ट मित्र मौके पर एकत्रित हो गए और सीएसईबी चौकी में जाकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

मनोज कुमार ने बताया कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने समय रहते कार की गति कम कर ली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना के बाद से उनके जानने वालों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि टैंकर चालक की लापरवाही का असल कारण क्या था।

यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सभी वाहन चालकों को सुरक्षित और सतर्क रहते हुए वाहन चलाने की आवश्यकता है।