कोरबा। हरदी बाजार थाना क्षेत्र में 12वीं की एक छात्रा खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। छात्रा को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा रोज की तरह शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव से लगे स्कूल में पढ़ाई करने गई थी, लेकिन स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पास उसकी तलाश की, तो गांव के पास स्थित पानी की टंकी के नीचे वह बेहोशी की हालत में मिली।
प्रारंभिक जांच में टंकी से छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और छात्रा की स्थिति को लेकर परिजनों में गहरी चिंता है।









