Tuesday, March 3, 2026

कोरबा: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार फरार

कोरबा, 16 दिसंबर 2024 //बालको नगर थाना क्षेत्र के चुईया मार्ग पर सड़क हादसे में बुजुर्ग बंधन सिंह धनवार की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे जंगल से मवेशी चराकर घर लौट रहे थे। एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पुत्र फिरू धनवार ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।