Monday, October 26, 2026

BREAKING: दंतेवाडा-नारायणपुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, शाम 6 बजे से रुक-रुककर हो रही फायरिंग

दंतेवाडा। दंतेवाडा और नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, शाम 6 बजे से सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। दंतेवाडा एसपी गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है।जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों का आमना सामना हो गया।