कोरबा: नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से श्रीमती संजू देवी राजपूत और कांग्रेस से श्रीमती उषा तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को मजबूत जनाधार के आधार पर चुना है। आगामी चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह चुनाव कोरबा की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विकास और जनसुविधाओं के मुद्दे हावी रहेंगे।
महापौर पद के लिए यह मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का माना जा रहा है।









