Monday, October 26, 2026

CG: बिना चुनाव लड़े भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध विजयी, कांग्रेस को झटका

बिलासपुर/कोरबा 29 जनवरी 2025. छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर, कोरबा और कटघोरा में भाजपा प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही जीत गए, जिससे कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

कहाँ-कहाँ भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए?
🔹 बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 – कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन खारिज, भाजपा के रमेश पटेल विजयी।
🔹 कोरबा नगर निगम वार्ड क्रमांक 18 – कांग्रेस प्रत्याशी हरीश ने नाम वापस लिया, भाजपा के नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित।
🔹 कटघोरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 13 – भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल पहले ही निर्विरोध विजयी।

इस तरह नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।