Monday, October 26, 2026

15 फीट लंबा बांस मजदूर के पेट में घुसा, डॉक्टरों ने कारपेंटर की मदद से बचाई जान

रायपुर, 31 जनवरी 2025 – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डॉक्टरों ने एक चमत्कारिक ऑपरेशन कर एक मजदूर की जान बचाई, जिसके पेट में करीब 15 फीट लंबा बांस घुस गया था। इस जटिल ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को ऑपरेशन थिएटर (OT) में एक कारपेंटर की मदद लेनी पड़ी।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, जशपुर निवासी मजदूर काम करने के दौरान फिसलकर बांस पर गिर गया, जिससे 15 फीट लंबा बांस उसके पेट को चीरते हुए आर-पार हो गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल लाया गया।

एम्बुलेंस में ले जाने में आई दिक्कत

चूंकि बांस काफी लंबा था, इसलिए मरीज को एंबुलेंस के अंदर लेटाने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बांस को थोड़ा काटकर मरीज को अस्पताल भेजा।