Monday, October 26, 2026

Video : दिल्ली में बीजेपी की जीत का छत्तीसगढ़ में जश्न

रायपुर. दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है. फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है. इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया.