Monday, May 4, 2026

वोटिंग से पहले फायरिंग, युवक ने विवाद के बाद चलाई 2 गोलियां, वारदात CCTV कैमरे में कैद; 2 आरोपी अरेस्ट

रायपुर में मेयर चुनाव के लिए मतदान से पहले फायरिंग हुई है। एक युवक ने विवाद के बाद हवाई फायरिंग की है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद गोली चलाई है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के मटका लाइन का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले का नाम तैफुद्दीन उर्फ टप्पू है। आरोपी ने चिकनी मंदिर के पास मोह. कलीम से विवाद के बाद देशी पिस्टल से 2 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने 2 आरोपियों से पिस्टल और खाली खोखा जब्त किया है।