Saturday, October 24, 2026

उद्योग मंत्री लखनलाल के नेतृत्व में बीजेपी की चली आंधी,पत्तों सी बिखर गई कांग्रेस,52 हजार वोटों से महापौर का चुनाव जीती संजू देवी

कोरबा . विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रणनीति का मुकाबला करने में कांग्रेस के नेता ढेर हो गए है।कोरबा नगर निगम महापौर के पद पर बीजेपी की संजू देवी राजपूत ने 52 हजार से अधिक वोटों से जीत गई है और 67 में से 52 वार्ड पार्षद भी बीजेपी के जीत गए है।इस तरह से ये दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत है।जिला के 6 में से पांच नगरीय निकाय कोरबा,दीपका,छुरी,पाली और बांकीमोगरा में मतदाताओं ने कमल खिला दिया है,वहीं कटघोरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राज जायसवाल को जीत गए है।