Friday, October 23, 2026

BIG BREAKING: मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी में लगी भीषण आग

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी के घने जंगलों में बुधवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस आग के कारण दूर-दूर तक धुएं का गुबार छा गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी पर दूर से तेज़ लाइट जैसी चमक दिखाई दी, लेकिन करीब से देखने पर वहां आग की लपटें भड़कती नजर आईं। आग इतनी विकराल है कि इसे शहर के विभिन्न हिस्सों से भी साफ देखा जा सकता है।