Friday, October 23, 2026

पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आया युवक, यात्रियों ने बचाई जान

पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आया युवक, यात्रियों ने बचाई जान, देखें VIDEO…बिलासपुर. रेलवे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफार्म पर रायपुर से कोरबा जाने वाली ट्रेन में एक यात्री का पैर फिसल गया, जिसकी वजह से वह ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक पर आ गया. इस घटना से स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान मौजूद यात्रियों ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई. यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है.दरअसल, रायपुर से कोरबा जा रही हसदेव एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची थी. ट्रेन पर चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वो रेलवे ट्रैक के नीचे ट्रेन के बीच फंस गया. उसे देखकर मौके पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए. यात्रियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, तब उसने राहत की सांस ली.