Sunday, April 19, 2026

कोरबा : शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हन की बहन की हालत गंभीर, चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

हादसे में दुल्हन की बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई और खेत में पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार 6 से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं दुल्हन की बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 खेत में जा पलटी कार, भीड़ ने घायलों को निकाला बाहर

यह दर्दनाक हादसा ग्राम पकरिया के पास हुआ, जहां कार सड़क से फिसलते हुए बिजली खंभे से टकराकर खेत में पलट गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए कार सवारों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बंधवाभांटा निवासी राजेश कुमार रजक की बारात मंगलवार की शाम रायगढ़ जिले के ग्राम जोगड़ा गई थी। बुधवार की दोपहर जब बारात लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया। कार में सवार लोगों में दुल्हन की बहन भी शामिल थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।