Sunday, April 19, 2026

थाना कुसमुंडा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश

कोरबा, 14 अप्रैल 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज थाना कुसमुंडा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालख़ाना, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस प्रणाली सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी को ग्राम भ्रमण कर आमजनों से संवाद स्थापित करने और लंबित शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश भी दिए।

सुशासन तिहार के सफल आयोजन को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय थाना प्रभारी रूपक शर्मा सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।