योग गुरु बाबा रामदेव ने पहले एलोपैथी पर टिप्पणी की और बाद में माफी मांगने के बाद डॉक्टरों पर टिप्पणी कर दी। जिसके बाद बाबा रामदेव का बयान विवादों में घिर गया। बाबा रामदेव ने माफी मांगने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से 25 सवाल भी पूछ डाले। डॉक्टर लेले ने रामदेव पर सीधे हमला बोला है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर लेले का कहना है कि डॉक्टर दो वर्ष से काम कर रहे हैं और बाबा रामदेव उनके ऊपर कीचड़ उछाल रहे हैं। डॉक्टर लेले ने कहा है कि मैं रामदेव के 25 सवालों के डॉक्युमेंट तैयार कर अच्छे से जवाब दूंगा। विश्वभर में जो दवा चल रही हैं, पूरे डॉक्युमेंट उन्हें भेजूंगा। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. लेले ने रामदेव से सवाल किया वो बताएं उन्होंने कोरोना के कितने अस्पताल खोले हैं। रामदेव के पास 500 बेड का भी अस्पताल नहीं है। डॉक्टर ने रामदेव की योग्यता पर भी सलाव उठाया। उन्होंने कहा कि बाबा के पास आयुर्वेद की क्या योग्यता है? वह एलोपैथी पर सवाल उठा रहे हैं, क्या उन्होंने आयुर्वेद की पढ़ाई की

