कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, CM विष्णुदेव साय बोले- भोरमदेव बनेगा अध्यात्म का प्रमुख केंद्र

कवर्धा, 28 जुलाई। सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने कवर्धा में विशेष आयोजन कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर से ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ रवाना हुए और हेलीकॉप्टर से कांवAड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भोरमदेव मंदिर परिसर को पर्यटन और आस्था के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 146 करोड़ रुपए की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जहां भक्तों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सीएम ने बताया कि सरकार मध्यप्रदेश की अमरकंटक भूमि में भी कांवड़ियों के ठहरने की सुविधा विकसित करना चाहती है। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार से भूमि आवंटन की मांग की गई है।

100 किमी की पदयात्रा कर पहुंचते हैं श्रद्धालु
अमरकंटक से भोरमदेव तक की करीब 100 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा सावन में हजारों श्रद्धालु पूरी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ की आस्था और परंपरा का प्रतीक है और सरकार इसे और व्यवस्थित व भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।