Monday, April 27, 2026

बच्चे को मुंहबोले-मामा ने 10 बार चाकू-मारा

बिलासपुर में 13 साल के बच्चे पर उसके मुंहबोले मामा ने चाकू से ताबड़तोड़ 10 बार वार कर दिया। जिससे वो लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ बच्चे ने मरने का नाटक कर अपनी जान बचाई। फिर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर मदद मांगी।

आवाज सुनकर युवकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, उन्हें बच्चे ने बताया कि, उसके परिचित का मुंहबोला मामा उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने बाइक पर बैठा कर ले गया था। अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। बता दें कि, 7 महीने में 120 चाकूबाजी और 7 हत्या जैसी घटनाओं पर हाईकोर्ट संज्ञान ले चुका है।

खून से लथपथ बच्चे ने मरने का नाटक कर अपनी जान बचाई।
खून से लथपथ बच्चे ने मरने का नाटक कर अपनी जान बचाई।

जानिए क्या है पूरा मामला

लिमतरा निवासी सूर्यांश बरगाह (13) पिता महेश बरगाह स्कूली छात्र है। रविवार की दोपहर सूर्यांश अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। उसी समय उसके परिचित का मामा आया। उसे चॉकलेट और बिस्किट देने के बहाने बुलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया।

गतौरा के बटाही पुल के पास ले जाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से सूर्यांश घबरा गया और खून से लथपथ घायल हो गया। इस दौरान हमलावर उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक कर भाग गया।