Tuesday, May 26, 2026

नशे में धुत ASI और आरक्षक के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

ठेले के पास एक ग्रामीण ने नशे में धुत आरक्षक को पीटा।बलरामपुर। जिले के बलंगी चौकी के सामने नशे में धुत ASI नंदलाल और आरक्षक सुरेंद्र के साथ ग्रामीणों ने कथित रूप से मारपीट की। घटना के दोनों वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मी इस मामले की शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई हैं। बताया जा रहा है कि जिस ASI के साथ मारपीट हुई, उसका जशपुर ट्रांसफर हो चुका था और उसे रिलीव कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पहला वीडियो 21 अक्टूबर की रात का है। इसमें दिख रहा है कि ठेले के पास एक ग्रामीण ने नशे में धुत आरक्षक सुरेंद्र को 4-5 थप्पड़ मारे।

दूसरा वीडियो 23 अक्टूबर की सुबह का है। इसमें ग्रामीणों की भीड़ में एक युवक नशे में धुत ASI नंदलाल को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान ASI लड़खड़ाते नजर आए। घटना के समय भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। वायरल वीडियो ने पुलिसकर्मियों की शराब से संबंधित स्थिति और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।