Thursday, July 2, 2026

Gambling: जुआ खेलते हुए पटवारियों के कब्जे से जब्त हुआ 20 लाख का माल

Gambling जांजगीर-चांपा। कोतवाली पुलिस ने रमन नगर में देर रात छापामार कार्रवाई कर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सार्वे सहित 6 पटवारी शामिल हैं।

SIMS broker caught: बिलासपुर में सिम्स परिसर से दलाल गिरफ्तार, निजी अस्पतालों से जुड़ा शक

पुलिस के अनुसार, जुआ रमन नगर स्थित रवि राठौर के घर के बंद कमरे में खेला जा रहा था। गिरफ्तार पटवारियों में हेमचंद तिवारी, रवि राठौर, उमेश कुमार पटेल, गोविंद कांवर, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अंबष्ट और पटवारी का निजी ऑपरेटर हरीश सिंह शामिल हैं।

Gangrel Madai: परंपरा और विश्वास का प्रतीक बनी गंगरेल मड़ई, महिलाएं जमीन पर लेटकर मांगी संतान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकद ₹40,200, 52 पत्तियां, 6 मोबाइल, 2 कार, 2 स्कूटी और लगभग ₹20 लाख मूल्य का अन्य सामान जब्त किया।

इस घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

स्थानीय पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे अवैध जुआ खेलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।