Friday, June 26, 2026

पत्नी का गला घोंटा, फिर पंखे से झूल गया पति

बिलासपुर में चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूल गया पति। - Dainik Bhaskarबिलासपुर में एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली है। सोमवार को कमरे में पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति पंखे से फांसी पर लटका मिला। वहीं, कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से राजेश विश्वास नाम और उससे पत्नी की बात करने और मिलने जैसी बातें लिखी है।

आशंका है कि चरित्र संदेह के चलते पहले पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार दिया फिर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दीवार पर लिखा है कि ‘राजेश विश्वास के कारण हम मर रहे हैं। अपनी मां के मोबाइल में बात करते पकड़ी गई। पति के नहीं रहने पर वह बात करती थी। ऊर्जा पार्क में भी पकड़ी गई। बच्चे आई लव यू।’

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतिका नेहा उर्फ शिवानी तांबे ने 10 साल पहले राज तांबे से लव मैरिज की थी। दंपती के 3 बच्चे हैं। चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।