Thursday, March 12, 2026

न्यू ईयर ईव से पहले रायपुर में एमडीएमए ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

रायपुर। न्यू ईयर ईव के मद्देनजर राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल पार्टियों के लिए एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई करने वाले बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इवेंट ऑर्गेनाइजर, नागपुर के तस्कर और स्थानीय सप्लायर समेत 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में एक विधि के साथ संघर्षरत बालिका की संलिप्तता भी सामने आई है। यह कार्रवाई रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर तस्करी और अवैध बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाना है।