Thursday, March 12, 2026

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी का कोरबा–बिलासपुर दौरा, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अमित जोगी 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर कोरबा और बिलासपुर जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे रायपुर में आर्च बिशप जी से मुलाकात के बाद 11.30 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 2 बजे श्री जोगी एसईसीएल कोरबा पहुंचेंगे। इसके बाद 3 बजे हेलीपेड, एसईसीएल कोरबा में आयोजित यूथ क्रिश्चियन छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन अजय कुमार द्वारा किया जा रहा है।

शाम 5 बजे श्री जोगी बिलिबन्द कोटा, जिला बिलासपुर में श्री शरीफ खान की माता जी के चालीसवां कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे संत नामदेव भवन, नूतन चौक, सीपत रोड बिलासपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी।

रात 8 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 9.30 बजे रायपुर आगमन होगा। रात्रि विश्राम जोगी निवास, रायपुर में किया जाएगा।

इस दौरे की जानकारी जिलाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।