कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अवैध ईंट भट्ठों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में करीब 9 लाख अवैध ईंटें जब्त की गईं, वहीं बिजली चोरी और अवैध खनन का भी खुलासा हुआ है।
शुक्रवार को पाली एसडीएम रोहित कुमार सिंह, तहसीलदार अभिजीत राजभानु और हरदीबाजार थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे की संयुक्त टीम ने ग्राम सुआभोड़ी में यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ईंट भट्ठे लंबे समय से बिना अनुमति के संचालित हो रहे थे।
प्रशासन की टीम ने मौके से अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन और परिवहन में लगे ट्रैक्टरों को जब्त किया। जांच में सामने आया कि हरदीबाजार निवासी राजेश जायसवाल जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करवा रहा था। इसके अलावा ईंट भट्ठों में अवैध कोयले का उपयोग भी किया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया है।
जब्त की गई अवैध ईंटों को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर संचालित किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इन ईंट भट्ठों के अवैध संचालन की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया। जांच के दौरान अवैध बिजली कनेक्शन भी पाए गए, जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध ईंट भट्ठों, खनन और बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।