Saturday, October 17, 2026

कुसमुंडा, हरदीबाजार, रामपुर सहित कई थाने-चौकियों के प्रभारी बदले

कोरबा। जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुसमुंडा, हरदीबाजार, रामपुर सहित कई थाने एवं चौकियों के प्रभारियों के तबादले किए हैं। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

नई पदस्थापनाओं के तहत कुछ थाना प्रभारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई नए अधिकारियों को थानों और चौकियों की कमान दी गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा।

सूत्रों के अनुसार, सभी नवनियुक्त प्रभारी जल्द ही अपने-अपने पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। विस्तृत सूची पुलिस विभाग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।