बिलासपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासन और व्यापम को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दोनों से तीन सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है।
शुक्रवार को जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान 10 अभ्यर्थियों की याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश दिया गया। याचिकाकर्ताओं ने भर्ती नियम 2007 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
याचिका में कहा गया है कि कुल 5,967 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन चयन सूची में केवल 2,500 अभ्यर्थियों के नाम ही जारी किए गए। मामले में अब अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।









