Thursday, March 12, 2026

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में DVCM दिलीप बेड़जा ढेर

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में अहम सफलता मिली है। सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने डीवीसीएम (DVCM) दिलीप बेड़जा को मार गिराया है। वहीं इलाके में अभी भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेराबंदी में ले रखा है और सघन तलाशी अभियान जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दिलीप बेड़जा के अलावा कई अन्य नक्सलियों के मारे जाने और कुछ के फंसे होने की भी खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान समाप्त होने के बाद ही मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।