कोरबा में आज श्रमिक सम्मेलन: योजनाओं की जानकारी, पंजीयन-नवीनीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा

कोरबा, 18 फरवरी 2026। कोरबा जिले के श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आज बुधवार सुबह 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर में श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

यह सम्मेलन श्रम विभाग द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही पंजीयन, नवीनीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

श्रमिक हितैषी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

सम्मेलन में विभाग के अधिकारी श्रमिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देंगे।

ये रहेंगे मुख्य अतिथि और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन (मंत्री – वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योत्सना चरणदास महंत (सांसद, कोरबा लोकसभा) करेंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में

  • संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा)

  • डॉ. पवन कुमार सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा)

  • नूतन सिंह ठाकुर (सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा)
    उपस्थित रहेंगे।

मौके पर पंजीयन, नवीनीकरण और स्वास्थ्य जांच

श्रमिकों की सुविधा के लिए सम्मेलन स्थल पर ही पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था की गई है, जिससे श्रमिक भाई-बहन एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

निर्माण श्रमिकों के लिए जरूरी दस्तावेज

रेजा-कुली, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य निर्माण श्रमिकों को पंजीयन के लिए साथ लाना होगा:

  • मूल आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक

  • परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड

  • एक वर्ष में 90 दिन निर्माण कार्य करने का विवरण

  • ओटीपी हेतु मोबाइल

  • लाइव फोटो के लिए स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य

जिनका पंजीयन 5 वर्ष पूरा हो चुका है, उन्हें नवीनीकरण के लिए पंजीयन कार्ड भी साथ लाना होगा।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भी करा सकेंगे पंजीयन

धोबी, दर्जी, नाई, बुनकर, ऑटो चालक, सफाई कर्मकार, दुकान-गैरेज कर्मचारी, ठेला संचालक, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित अन्य श्रमिकों को पंजीयन के लिए यह दस्तावेज लाने होंगे: