Sunday, September 20, 2026

कोरबा के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर खड़ी कोयला लोड भारी वाहन में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

कोरबा के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी एक कोयला लोड गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी कई घंटों से स्टेडियम रोड के किनारे खड़ी थी।  अचानक कोयले के ढेर से धुआं निकलता दिखाई दिया, जो कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में बदल गया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही कोई जिम्मेदार विभाग का प्रतिनिधि। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि आग तेजी से फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।