छत्तीसगढ़ बीजेपी ने राज्यसभा के लिए हाईकमान को भेजा 7 नामों का पैनल, जातीय संतुलन पर खास फोकस

रायपुर । छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होगी। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर इन दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों का 7 नामों का पैनल तैयार कर नई दिल्ली स्थित पार्टी हाईकमान को भेज दिया है।

जातीय समीकरणों का रखा गया खास ध्यान

सूत्रों के मुताबिक, इस पैनल में एससी–एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है। पार्टी ने अनुभवी और कद्दावर नेताओं को प्राथमिकता दी है।

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग

  • नवीन मार्कंडेय

  • डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

  • किरण बघेल

सामान्य वर्ग

  • गौरीशंकर अग्रवाल

  • प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

  • सरोज पांडे

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

  • नारायण सिंह चंदेल

दिल्ली में होगा अंतिम फैसला

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश इकाई द्वारा भेजे गए इन नामों पर दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में मंथन होगा। आगामी चुनावी रणनीति, क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन सात में से दो नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। माना जा रहा है कि निर्णय जल्द ही घोषित हो सकता है।