बीजापुर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने दो वर्दीधारी नक्सली मार गिराए, कांकेर में महिला नक्सली ने किया सरेंडर

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जांगला थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं मौके से एसएलआर, इंसास समेत अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।

इस मुठभेड़ की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने की है।

सूचना पर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों ने की फायरिंग

पुलिस के अनुसार जांगला थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया।

जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में जवानों को बड़ी सफलता मिली। घटनास्थल से एक एसएलआर, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर बंदूक, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं बरामद की गईं।