कोरबा, 11 मार्च। कोरबा स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की कुसमुंडा परियोजना में भारी वित्तीय अनियमितता का आरोप सामने आया है। शिकायत में करीब 70 लाख टन कोयले की गड़बड़ी बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2100 करोड़ रुपये आंकी गई है।
दस्तावेजों के अनुसार मार्च 2025 में क्लोजिंग स्टॉक 96.90 लाख टन दिखाया गया, जबकि अप्रैल 2025 में ओपनिंग स्टॉक 89.99 लाख टन दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि मौके पर वास्तविक रूप से करीब 20 लाख टन कोयला ही मौजूद है।
मामले में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर “कागजी कोयला (फैंटम कोल)” दिखाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में एरिया जीएम, कोलियरी मैनेजर, एरिया सर्वे ऑफिसर और एएफएम की भूमिका की जांच की मांग की गई है।









