Tuesday, May 5, 2026

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता, कार से लाखों के चांदी के आभूषण जब्त

महासमुंद। जिले में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महासमुंद पुलिस ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास पुलिस टीम द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (CG 04 PY 7882) को रोका गया। पुलिस को वाहन में कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में रखे तीन बैगों से कुल 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर ही आभूषणों को जब्त कर लिया है और वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।