Sunday, May 31, 2026

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2012 बैच के IAS रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ करते हुए जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रजत बंसल अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का दायित्व भी संभालेंगे।

वहीं, 2016 बैच के IAS रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक तय की गई है।