जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खपरी में घर पर सो रहे बुजुर्ग पति पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। पति का शव जमीन में और पत्नी का शव खाट में खून से लथपथ पड़ा मिला है। वही हत्यारे के पैर का निशान मिला है जोकि खून से बने है। होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है,हत्या का कारण अज्ञात है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम खपरी में दोहरा हत्या हुई है जिसमें मृतक की पहचान संतराम साहू (65वर्ष)और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू(62 वर्ष) के रूप में हुई है। जोकि घर में केवल दोनों ही रहते हैं उसके दो बेटे है मगर अलग -अलग रहते है। मृतक संतराम साहू ने 2 दिन पहले ही अपने बड़े है हरिचरण साहू बेटे के पुत्र नाती की शादी की है। घटना जोकि 31 मार्च की देर हुई है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने दोनों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या की है। महिला के गले में पहने हार को लूटकर मौके से फरार हो गया। हत्यारे ने होली के मुखौटा, नकली बाल को पहन कर घर के बगल लगे पीपल और लिम के पड़े से चढ़कर अंदर घुसे थें।
जब बड़ा बेटा हरिशंकर साहू खेत में दवाई छिड़काव के लिए अपने पिता के घर में पहुंचा तो हत्या की बात सामने आई जिसके बाद गांव के लोग एकत्र हो गए,वही मुलमुला थाने को भी सूचना दी गई। मौके पर टिम पहुंची जहां कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पति पत्नी का शव मिला है जिसमें संतराम साहू का शव जमीन में और श्याम बाई साहू की खाट में मिली है। वही खून से सना हुआ पैर का निशान मिला है।
पुलिस प्रारंभिक तौर पर जांच शुरू की गई है जिसमें चोरी की नीयत से हत्या की बात सामने आ रही है। मौके FSL टिम और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय भी घटना स्थल पहुंचे है जांच की जा रही है।









