Thursday, March 12, 2026

नवपदस्थ एसपी उदय किरण को बैच लगाकर दी गई पदोन्नति

बस्तर: 30 जून को शासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा उदय किरण को पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा को पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के पद पर पदोन्नत कर पदस्थापना की गई है। 4 जुलाई को सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एवं दीपक झा पुलिस अधीक्षक बस्तर द्वारा दोनों नवपदस्थ पुलिस अधीक्षकगण को बैच लगाकर उन्हें पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं दी गई।