जीपीएम जिले में पुलिस विभाग की आधार भूत संरचनाओं को बढ़ाने के लिए संकल्पित आईजी बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी अपने एक दिवसीय प्रवास पर जीपीएम जिला पंहुंचे । इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक डांगी जीपीएम जिले के गौरेला स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम में जिले के नवीन सभागार का उदघाटन फीता क़टकर किये।






