Wednesday, April 8, 2026

कोरबा: अस्पताल कर्मचारी पर हमला करने वाले सरपंच गिरफ्तार, इलाज के दौरान मौत

कोरबा जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच जयवीर सिंह तंवर को गिरफ्तार किया। हमला 30 मार्च को हुआ था, जिसमें कर्मचारी को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान 6 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।