Saturday, April 11, 2026

कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन थाना क्षेत्रों में लंबे समय से एक ही अधिकारी पदस्थ थे, वहां बदलाव करते हुए नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कार्य में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और इसका उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।