Monday, April 13, 2026

दीपका में एटक यूनियन का शक्ति प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली से अजय विश्वकर्मा का भव्य स्वागत

कोरबा । जिले के कोयलांचल क्षेत्र दीपका में एटक यूनियन द्वारा केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा (छत्तीसगढ़ राज्य) का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विनोद यादव और अजय राठौर के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान दीपका खदान क्षेत्र के लगभग 150 ठेका श्रमिकों ने बी. धर्मा राव के नेतृत्व में एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इससे यूनियन को क्षेत्र में नई मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

 

इस अवसर पर दीपका अध्यक्ष बी. धर्मा राव, केंद्रीय सुरक्षा समिति सदस्य पंकज गर्ग, सजल मित्र, गोपाल यादव,मुकेश साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य अजय राठौर, परियोजना सचिव संतोष कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष भारत लाल साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इसके अलावा सुनील कुमार नायक, महेंद्र कांत, रणविजय सिंह, गजाधर राठौर, दीपक यादव, जान सिंह कुमार, घासीराम भारद्वाज, सावंत कुमार, जफर मेमन, राजू प्रसाद शुक्ला, टीकाराम पटेल सहित अन्य ठेका श्रमिकों ने सीटू से अलग होकर एटक यूनियन की सदस्यता ली।

 

कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति रही, जिससे एटक यूनियन की सक्रियता और प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

 

 

 

 

अजय विश्वकर्मा ने कहा कि एटक यूनियन श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि यूनियन से जुड़ने वाले सभी श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। वहीं बी. धर्मा राव ने श्रमिक एकता पर जोर देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।