रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर सहमति बनी।
UCC के लिए रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी आम नागरिकों, संगठनों और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर ड्राफ्ट तैयार करेगी, जिसे बाद में विधानसभा में पेश किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि शादी, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में अलग-अलग धार्मिक कानून होने से जटिलता बढ़ती है। UCC लागू करने का उद्देश्य कानून को सरल बनाना और सभी के लिए समानता सुनिश्चित करना है।









